शुद्धात्मा का श्रद्धान होगा

शुद्धात्मा का श्रद्धान होगा

तर्ज: à¤à¤¿à¤²à¤®à¤¿à¤² सितारों का...

शुद्धात्मा का श्रद्धान होगा,निज आत्मा तब भगवान होगा।

निज में निज, à¤ªà¤° में पर भासक,सम्यकज्ञान होगा||

 

नव तत्वों में छुपी हुई जो, à¤œà¥à¤¯à¥‹à¤¤à¤¿ उसे प्रगटाऐंगे ।

पर्यायों से पार त्रिकाली, à¤§à¥à¤°à¥à¤µ को लक्ष्य बनाऐंगे ।

शुद्ध चिदानंद रसपान होगा,

निज आत्मा तब भगवान होगा ।१। निज में निज....

 

निज चैतन्य महा हिमगिरि से, à¤ªà¤°à¤¿à¤£à¤¤à¤¿ घन टकराऐंगे ।

शुद्ध अतीन्द्रिय आनंद रसमय, à¤…मृत जल बरसायेंगे ।

मोह महामल प्रक्षाल होगा,

निज आत्मा तब भगवान à¤¹à¥‹à¤—ा ।२। निज में निज..

 

आत्मा के उपवन में, à¤°à¤¤à¥à¤¨à¤¤à¥à¤°à¤¯ पुष्प खिलायेंगे ।

स्वानुभूति की सौरभ से, à¤¨à¤¿à¤œ नंदन वन महकायेंगे ।

संयम से सुरभित उद्यान होगा,

निज आत्मा तब भगवान होगा ।३। निज में निज ….